पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में गायत्री परिवार के द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया-स्रोत कॉलेज
संतकबीरनगर। पीबी गर्ल्स इंटर काॅलेज खलीलाबाद में बुधवार को भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में सफल छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कुमारी सुप्रिया ने जिले स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
गायत्री मंदिर से आए मारकंडेय त्रिपाठी के द्वारा प्रमाण पत्र व प्रशस्ति पत्र वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यालय की कक्षा नौ की छात्रा सुप्रिया भारतीय संस्कृत ज्ञान परीक्षा 2026 जनपद स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त कीं व तहसील स्तर पर प्रथम स्थान पर रहीं। विद्यालय की दूसरी छात्रा आयशा खातून तहसील स्तर पर प्रथम, आसमां द्वितीय, अंकिता विश्वकर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। सभी छात्राओं को मेडल प्रमाण पत्र व पुरस्कार दिया गया। गायत्री परिवार की तरफ से समस्त शिक्षिकाओं को भी प्रशस्ति पत्र दिया गया तथा स्थान प्राप्त किए हुए छात्राओं व अन्य छात्राओं पर पुष्प वर्षा कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान प्रधानाचार्य सुमन त्रिपाठी समेत अन्य मौजूद रहे।