संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मिशन फॉर आत्मनिर्भरता इन पल्सेस योजना में रबी 2026 में दलहन फसलों को बढ़ावा देने के लिए अनुदान पर बीज उपलब्ध है। ऑनलाइन टोकन जनरेट कर किसान बीज प्राप्त कर सकते हैं।
उप कृषि अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह ने बताया है कि चना पर आठ वर्ष से कम की प्रजाति पर 75 प्रतिशत, 10 वर्ष से कम अवधि पर 50 प्रतिशत तथा मटर पर आठ वर्ष से कम अवधि पर 75 प्रतिशत, 10 वर्ष से कम अवधि की प्रजाति पर 50 प्रतिशत एवं मसूर के बीजों पर आठ वर्ष से कम अवधि पर 100 प्रतिशत, 10 वर्ष से कम अवधि पर 75 प्रतिशत एवं राई सरसों के बीज पर 50 प्रतिशत अनुदान देय है।
जनपद के समस्त राजकीय कृषि बीज भंडारों पर यह बीज उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि कृषक कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन टोकन जनरेट कर बीज राजकीय कृषि बीज भंडार से प्राप्त कर सकते हैं।
इसमें चना का लक्ष्य आठ वर्ष से कम के लिए पांच क्विंटल, 10 वर्ष से कम तीन क्विंटल, मटर आठ वर्ष से कम 60 क्विंटल, 10 वर्ष से कम 102 क्विंटल एवं मंसूर आठ वर्ष से कम पर लक्ष्य 16 क्विंटल एवं 10 वर्ष से कम पर 23 क्विंटल का लक्ष्य प्राप्त हुआ है।च