फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ड्यूटी पर जा रहे सब इंस्पेक्टर की मौत, जामा मस्जिद के सामने मिला शव

Sat, 01 Jun 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेमरियावां (संतकबीरनगर)। गोरखपुर निवासी व बस्ती जनपद के छावनी थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर की बृहस्पतिवार की मौत हो गई। वह शाम को घर से ड्यूटी पर जा रहे थे। सेमरियावां के जामा मस्जिद के सामने सड़क पर बेसुध मिले। लोग उन्हें सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, सब इंस्पेक्टर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गोरखपुर जनपद के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र के करमहवा गांव निवासी देवनाथ आजाद (54) की तैनाती वर्तमान समय में जनपद बस्ती के थाना छावनी में उप निरीक्षक के पद पर थी। बृहस्पतिवार को वह घर से सिविल ड्रेस में ड्यूटी पर जा रहे थे। बीएमसीटी मार्ग पर सेमरियावां जामा मस्जिद के सामने अचेत अवस्था में मिले। लोगों ने शाम करीब 7:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरियावां में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उच्चाधिकारियों को सूचित किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, सूचना पर परिजन पहुंच गए। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के बेटे धीरज ने बताया कि शाम को वह घर से डयूटी जाने के लिए निकले थे। देर रात उनके निधन की सूचना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें