फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कैबिनेट मंत्री पर हमले के मुख्य आरोपी समेत सभी को मिली जमानत

Sat, 01 Jun 2024 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मगहर। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद पर वैवाहिक समारोह के दौरान विवाद हो गया था। विवाद में राधेश्याम यादव सहित चार लोगों के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज किया गया था। इसमें मुख्य आरोपी राधेश्याम यादव सहित भी आरोपियों को एक माह बाद न्यायालय ने जमानत दी है।
विज्ञापन

खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के मगहर चौकी अंतर्गत ग्राम मोहम्मदपुर कठार निवासी हरीराम निषाद की पुत्री की 21 अप्रैल को शादी थी। इसमें कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद शामिल होने आए थे। द्वारपूजा के बाद जयमाल कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद भी वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे गए।
कैबिनेट मंत्री स्टेज के सामने बैठकर गांववालों से चर्चा कर रहे थे। तभी गांव के कुछ लड़के मगहर-कटसहरा मार्ग के निर्माण की मंत्री से उनके बेटे सांसद इंजीनियर प्रवीण निषाद द्वारा पांच साल के कार्यकाल में नहीं कराए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

इसी शिकायत को लेकर बाद विवाद बढ़ गया। इस विवाद में हाथ पाई के दौरान उनके नाक पर चोट लगने से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। इस घटना के संबंध में उन्होंने सुरक्षा कर्मी की तहरीर पर राधेश्याम यादव पुत्र रामनयन यादव, दुर्विजय यादव पुत्र जगदीश यादव, सुरेंद्र यादव, जय प्रकाश यादव पुत्रगण लालमन यादव, सुभाष चन्द यादव पुत्र रामकवल यादव, गजेंद्र यादव पुत्र रामानंद यादव एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया था। उसके बाद घटना के मुख्य आरोपी राधेश्याम यादव सहित सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। न्यायालय ने एक महीने बाद मुख्य आरोपी राधेश्याम यादव को बृहस्पतिवार को जमानत दे दी और देर शाम जेल से रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें