फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना आज, तैयारियां पूरीं

विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना आज, तैयारियां पूरीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। जिले में रिक्त प्रधान पद के एक और ग्राम पंचायत सदस्य पद के 138 सीटों पर हुए उप चुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छह ब्लॉक मुख्यालयों पर सोमवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

डीआरडीए के परियोजना निदेशक प्रमोद ने बताया कि नौ मतगणना पार्टियां बनाई गईं हैं। इसमें पौली ब्लॉक में दो पार्टी, खलीलाबाद ब्लॉक में दो पार्टी, हैंसर ब्लॉक में एक पार्टी, नाथनगर ब्लॉक में एक पार्टी, सांथा ब्लॉक में एक पार्टी और सेमरियावां ब्लॉक में दो पार्टियां लगाई गई हैं। खलीलाबाद ब्लॉक के भाटपार में रिक्त प्रधान पद पर उपचुनाव हुआ है। जबकि छह ब्लॉकों में ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त 138 पदों पर चुनाव हुआ है। ग्राम पंचायतवार मतगणना होगी। दो चक्र में ही मतगणना समाप्त हो जाएगी। एएसपी संतोष सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण माहौल में मतगणना कराए जाने के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स लगाई गई है। विजय जुलूस निकालने पर प्रतिबंध है। नियम का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें