फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्तूप तैयार...पर्यटक नव वर्ष को बनाएंगे यादगार

Tue, 31 Dec 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कपिलवस्तु स्तूप पार्क में बने तालाब में ​​खिले कमल फूल के पास फोटो लेते परिवार के सदस्य।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नव वर्ष को यादगार बनाने के लिए कुल्लू-मनाली के साथ-साथ लोग नेपाल की वादियों में जा रहे हैं। वहीं, पर्यटन के रूप में ख्याति प्राप्त कपिलवस्तु स्तूप को तैयार किया गया है। यहां पर आकर सैलानी नये साल को यादगार बना सकेंगे। यहां इतिहास के महत्व के बारे में जानकारी तो हासिल होगी ही। साथ ही स्तूप के ईंट और कैंपस के तालाब में खिले कमल के फूल लोगों को आकर्षित करेंगे। वहीं बानगंगा नदी और सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर लगे बुद्ध प्रमिता का आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं।
विज्ञापन

नए साल के आगाज और गुजरने वाले वर्ष की विदाई को लेकर लोगों में खासा उत्साह रहता है। 31 दिसंबर की शाम से ही शहर में डीजे के शोर और बाजारों में चहलकदमी बढ़ गई।जिले के सबसे बड़े पर्यटन स्थल कपिलवस्तु स्तूप पर लागां के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। सीमा पर स्थित अलीगढ़वा बाजार में भारत के अलावा नेपाल से भी लोग आते हैं। यहां की बाजार गुलजार है, सैलानियों के लिए नेपाल के गर्म कपड़े की बाजार पर भी रंग चढ़ा है। उन्हें उम्मीद है कि बुद्ध स्तूप का दर्शन करने के लिए आने वाले लोग नेपाल में आएंगे।
स्तूप की सफाई और परिसर से घास की कटाई की जा चुकी है इसके साथ ही परिसर में बने दो तालाब में कमल का फूल खिला हुआ है। यहां पर हर जाने वाले सैलानी स्तूप और तालाब के किनारे खड़े होकर तस्वीर जरूर लेते हैं। स्तूप पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि बृस्पतिवार को 100 लोगों ने टिकट लिया है। एक जनवरी भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। वहीं घूमने वाले स्थानों में बानगंगा बैराज भी शामिल है। जहां पर झरने जैसा पानी गिरता है और लोग पहाड़ी की झील का अनुभव करते हैं। पूर्व के हादसे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था सख्त किया गया है।
विज्ञापन

-
नेपाल बार्डर को देखने जाते हैं लोग
कपिलवस्तु नेपाल बार्डर से लगा हुआ है। यहां से एक किलोमीटर दूर पर अंतरराष्ट्रीय सीमा स्थित है। स्तूप के पास दुकान आदि नहीं है। इसलिए लोग नेपाल बार्डर देखने के साथ ही बाजार करते हैं। सीमा से सटे नेपाल के चाकरचौड़ा में लोग गर्म कपड़ा खरीदने के लिए जाते हैं। इसे देखते हुए बाजार सज गई है। नेपाल के रहने वाले राकेश गुप्ता ने बताया कि नव वर्ष पर अधिक खरीदारी करते हैं।
-
बैराज पर सुरक्षा के हुए इंतजाम
जिले में एकमात्र बानगंगा बैराज है, जहां नेपाल से आने वाली नदी से नहर को निकाला गया है। यहां पर फाटक खुलने के बाद लगता है कि झील से पानी गिर रहा है। देखते में बहुत ही आकर्षक लगता है। इसलिए यहां पर युवावर्ग बड़ी संख्या में पहुंचता है। झरने जैसा पानी गिरने के दृष्य का फोटो बनाना हर कोई चाहता है। बैराज पर दो वर्ष पहले तीन युवकों की डूबकर मौत होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। नव वर्ष पर बैराज पर भारी भीड़ होगी। इसलिए यहां पर सुरक्षा का कड़ा इंतजाम किया गया है। मंगलवार को भी लोग घूमते हुए नजर आए।
-
रेलवे स्टेशन बना आकर्षण का केंद्र
नौगढ़ रेलवे स्टेशन मॉडल स्टेशन के रूप में विकसित हो गया है। यहां रेलवे टिकट घर से बाहर आते ही भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा देखने लायक है। आसपास सफाई की गई है। क्योंकि यहां पर आने वाले हर व्यक्ति सेल्फी जरूर लेता है। युवाओं की टोली के लिए यह काफी आकर्षक है। मंगलवार को भी यहां पर कुछ युवा सेल्फी लेते हुए नजर आए। वहीं, दूसरी ओर 31 दिसंबर को खास बनाने के लिए लोग नेपाल के सूपा देवरानी देवी मंदिर, लुंबिनी, पोखरा और काठमांडू के लिए गए हुए हैं। वहीं, नेपाल सीमा से सटे बढ़नी में दुबई महोत्सव मेला का आयोजन हुआ है। जहां पर झूला आदि लगा हुआ है।
-
फूल और गुलदस्ता की हुई खरीद
नगर के रेलवे क्राॅसिंग पर छह से फूल माला और गुलदस्ता की दुकानें हैं। सभी पर आकर्षक फूल सजाए गए हैं। दुकानदारों से बात की गई तो पता चला कि कोई 5 तो कोई 10 हजार रुपये के फूल और माला व गुलदस्ता की बिक्री किया है। नव वर्ष के प्रथम दिवस पर दो लाख रुपये से अधिक के फूल और माला की बिक्री होने का अनुमान है। वहीं, कपड़े की दुकानों पर बिक्री के बारे में जानकारी ली गई तो यहां कुछ खास नहीं मिला। दुकानदारों का कहना था कि हर दिन की तरह से बिक्री है। कोई असर नहीं है। जबकि, गिफ्ट वाली दुकानों पर राधा कृष्ण की मूर्ति और घड़ी आदि गिफ्ट में पैकिंग लोगों ने कराई है।
-
पुलिस अलर्ट मोड में
नव वर्ष पर डीजे पर डांस से लेकर लोग होटल में पार्टी करते हैं। शराब के नशे में रहते हैं। ऐसे में विवाद और हादसे होने की संभावना अधिक रहती है। अगर कोई विवाद करता मिला तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सके। इसके लिए जिले के सभी थानों की पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। मंदिर, बाजार और पार्क में पुलिस की नजर रहेगी। होटल और लाज को भी देखा जा रहा है। डायल-112 और एंटी रोमियो स्क्वाड भी भ्रमण पर रहेगा। भीड़ बढ़ने की स्थित में नगर में बड़े वाहनों के प्रवेश को रोक दिया जाएगा। इसके अलावा तहसील मुख्यालय पर भी यह व्यवस्था रहेगी।
-
कोट
पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। चेकिंग के साथ-साथ गश्त तेज रखेगी। वाहनों की चेकिंग की जाएगी। अगर कोई नशे में वाहन चलाते हुए मिला तो कार्रवाई की जाएगी। माहौल खराब करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन

सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें