फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: त्योहारों को देखते हुए भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट

Tue, 31 Dec 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
भारत नेपाल सीमा के ककरहवा  बार्डर पर वाहनों की जांच करती पुलिस।
विज्ञापन
ककरहवा। भारत नेपाल सीमा के ककरहवा बार्डर पर सशस्त्र सीमा बल व पुलिस के जवान नव वर्ष, खिचड़ी पर्व, महाकुंभ व गणतंत्र दिवस को लेकर अलर्ट पर है। भारत नेपाल सीमा पर आने जाने वाले हर व्यक्ति की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

प्रशासन हर व्यक्ति पर पैनी नजर रख रही है। बार्डर से हर आने-जाने वाले व्यक्ति की संघन जांच करने के बाद ही आने जाने दिया जा रहा है। भारत नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। सीमा सुरक्षा में लगे जवानों द्वारा मुख्य रास्तों सहित पगडंडी रास्तों पर भी चेकिंग तेज कर दी गयी है। मोहाना थानाध्यक्ष अनूप मिश्रा ने बताया आगामी नववर्ष प्रयागराज महाकुंभ व गणतंत्र दिवस को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है। सभी पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें