फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: यूनिफॉर्म के साथ छात्र का पोर्टल पर अपलोड करना होगा फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। जनपद के नौ ब्लॉकों के 1146 स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की यूनिफाॅर्म पहने हुए फोटो प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में भेजी गई 1,200 रुपये की धनराशि से बैग और ड्रेस की खरीदारी की जानी है। खरीदारी हुई है अथवा नहीं, इसकी निगरानी के लिए यह प्रकिया अपनाई जा रही है। फोटो अपलोड करने की जिम्मेदारी शिक्षकों की होगी।
परिषदीय विद्यालयों में पहले चरण में करीब 80 प्रतिशत अभिभावकों के खातों में यूनिफॉर्म और बैग, जूता-मोजा, स्वेटर की खरीद के लिए 1200 रुपये भेजे गए हैं। 1146 स्कूलों में करीब 115000 छात्र पढ़ते हैं। अवशेष बच्चों के अभिभावकों के खातों में दूसरे चरण में पैसा पहुंच जाएगा। विभाग के निरीक्षण के क्रम में यह देखने को मिला है कि अभी भी कई छात्र ऐसे हैं बिना ड्रेस के ही विद्यालय में आ जाते हैं। विभाग ने शिक्षकों को प्रेरणा आधार डीबीटी एप पर सभी लाभान्वित बच्चों के ड्रेस पहने फोटो अपलोड करने का दिशा निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों को स्कूल में सभी छात्रों की ड्रेस के साथ फोटो प्रेरणा पोर्टल का अपलोड करनी होगी। इससे यह पता चल जाएगा कि कितने छात्र स्कूलों में बिना ड्रेस के आ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें