फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए किया जागरूक

Tue, 09 Sep 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओ को किया गया जागरूक
विज्ञापन
संतकबीरनगर। निदेशक महिला कल्याण विभाग के निर्देश एवं संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वूमेन योजना के तहत मंगलवार को प्रहलाद राय बनारसी लाल इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण, उच्च शिक्षा, व्यवसायिक प्रशिक्षण एवं कौशल विकास पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान जेंडर स्पेशलिस्ट शुभम चौधरी ने कौशल विकास का महत्व तथा महिला कल्याण विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना है। इस अवसर पर कौशल विकास मैनेजर धीरेंद्र विक्रम प्रताप सिंह ने कौशल प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें