राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से किया गया आयोजन
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में सोमवार को आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से मानसिक स्वास्थ्य विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें 500 छात्राओं को अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में अपने मानसिक स्वास्थ्य को विभिन्न तरीकों से तथा योग, ध्यान, प्राणायाम के जरिए कैसे ठीक रखें इसके बारे में बताया गया।
आर्ट ऑफ लिविंग संजीवनी की संयोजिका रीतू जैन ने कहा कि हम लोग समय-समय पर ऐसे आयोजन करते रहते हैं। ताकि छात्राओं को मानसिक स्वास्थ्य सही रखने की जानकारी मिल सके। प्रशिक्षक अमित जैन कहा कि सात्विक, सुपाच्य भोजन, हरी सब्जियों का इस्तेमाल तथा फास्ट फूड, पिज्जा, बर्गर, कोल्ड ड्रिंक आदि को दूर करके ऊर्जा के स्तर को बढ़ाकर हम मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम छह से आठ घंटे की नींद लें। मोबाइल का प्रयोग कम करें। नकारात्मकता से दूर रहकर हम मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रखकर मानसिक अवसाद, हाइपरटेंशन से दूर रहकर मन को केंद्रित करके अच्छी पढ़ाई कर सकते हैं।
प्रशिक्षक सुनील गुप्ता ने छात्राओं को मन को शांत रखकर पढ़ाई करने के तरीके के बारे बताया। उन्होंने सूक्ष्म योग, प्राणायाम और एक छोटा सा ध्यान भी कराया और सुदर्शन क्रिया के बारे में भी बताया। प्रधानाचार्य सबीहा मुमताज ने कहा कि इस कार्यक्रम से छात्राओं को अपने मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के बारे में जानकारी मिली।
इस अवसर पर इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सरिता जैन, डॉ. सोनी सिंह, विनीत चड्ढा, नमिता चड्ढा, कविता चड्ढा, श्वेता जैन, संध्या गुप्ता, सुनीता अग्रहरी, मनीषा रूंगटा, अन्नू रूंगटा, सुनीता रूंगटा, अनीता अग्रवाल, श्वेता पांडेय, ममता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहीं।