फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सीजेएम कारागार पहुंचे, कैदियों की समस्याएं जानीं

Mon, 18 Dec 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


संतकबीरनगर। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिल कुमार ने सोमवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। इस दौरान बैरक, जेल परिसर, अस्पताल व मेस आदि को देखा। उन्होंने जेल के अंदर प्रतिबंधित सामग्री न ले जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन

मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने निरीक्षण के दौरान हॉस्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों से बात कर उनकी समस्याओं और मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कारागार कर्मियों को निर्देशित किया कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाए। इसके साथ ही जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के लिए निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी कारागार अधीक्षक आरके सिंह, उप कारापाल नयन कमल सिंह, गीता रानी, हरिकेश कुमार, वरिष्ठ सहायक कृष्ण कुमार पाण्डेय, फार्मासिस्ट डीपी सिंह, धनश्याम श्रीवास्तव, जेल वार्डर सिद्धार्थ सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें