एसपी मेमोरियल एकेडमी में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते अतिथि।संवाद
जेसीबी, डंपर लिफ्ट, वाटर पंप, ट्यूवबेल आदि मॉडलों की सराहना की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। विकास खंड सेमरियावां के बूधा कला स्थित एसपी मेमोरियल एकेडमी में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी लगी। साथ ही स्काउट गाइड प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र वितरित किया गया। विद्यार्थियों ने विज्ञान प्रतियोगिता में जेसीबी, डंपर लिफ्ट, वाटर पंप, ट्यूवबेल आदि मॉडल का प्रदर्शन किया।
मुख्य अतिथि गुलाब निषाद ने कहा कि विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया है। आगे चलकर विद्यालय का नाम आगेबढ़ाएंगे। विद्यालय के प्रबंधक संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के साथ ही उनमें छिपी प्रतिभा को निखारना है। इस तरह के आयोजन से बच्चों का मानसिक विकास और नई-नई चीजें सीखने का अवसर मिलता है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में स्काउट गाइड का प्रशिक्षण कैंप आयोजित होता है, जिसमें बच्चों के अंदर दैनिक जीवन में काम आने वाले नियमों को भी सिखाया जाता है। इस दौरान शिक्षक सत्य प्रकाश पांडेय, शिवनंदन, योगेश पांडेय, वीरभद्र, संगीता, मरियम, सोनी, नेहा पांडेय, विजय लक्ष्मी आदि उपस्थित रहीं।