संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज में बीसीए कोर्स के प्रति छात्रों का रूझान बढ़ा है। कुल 100 नामांकन है, जिसमे प्रथम वर्ष 40 और द्वितीय वर्ष में 60 नामांकन है। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय से इसे स्थायी मान्यता भी मिली है, छात्रों के रूचि को देखते हुए अलग से एकेडमिक स्टाफ नियुक्त किया गया है।
एचआरपीजी कॉलेज में तीन हजार के करीब छात्रों का नामांकन है। यहां पर स्नातक, परास्नातक, बीएड समेत एमएससी के विभिन्न विषयों की पढ़ाई होती है। पिछले साल से यहां बीसीए की पढाई शुरू हुई। 60 सीटों पर नामांकन पूरा हो गया। उसके बाद इस साल 40 छात्रों का नामांकन हो चुका है। छात्र अब भी नामांकन के लिए आ रहे है। तीन साल के कोर्स में छह सेमेस्टर की पढ़ाई होनी है। प्राचार्य प्रोफेसर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बीसीए कोर्स के प्रति छात्रों का रूझान बढ़ रहा है।