फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: घर में घुसकर मारपीट, पांच पर केस

Wed, 23 Oct 2024 11:25 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर पांच आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

अनीता चौधरी व ललिता ने कोर्ट को दिए अपने प्रत्यावेदन में बताया कि 13 जून को सुबह आठ बजे पुरानी रंजिश को लेकर पटीदार राकेश चौधरी और जसवंत चौधरी घर आकर पति एवं अन्य को गाली देकर बुलाने लगे। घर पर मौजूद न रहने की बात जानकर आरोपी के साथ ही बलवंत, रजवंत व कुसमावती घर के अंदर घुसकर तोड़फोड़ करने लगे।
विज्ञापन

विरोध करने पर बाल पकड़कर घसीटते हुए बरामदे में ले जाकर मारे-पीटे। घटना को देखकर गांव के लोग बीच-बचाव किए। किसी से सूचना मिलने पर पति एवं अन्य परिजन आए तो आरोपी सभी को मारे-पीटे और जानमाल की धमकी दी। वहां से जाते समय वाहन व अन्य सामान को तोड़-फोड़ दिया। गले का मंगलसूत्र भी छीन लिया। मारपीट के घटना में सभी को चोटे आईं। पुलिस ने मामले मेें केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें