फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्रों को डिजिटल वारियर्स बनने के लिए प्रेरित किया

Thu, 02 Jan 2025 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल के डीएवी इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को डिजिटल वारियर्स कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना आलोक सोनी व एसओ मेंहदावल रामकृपाल सिंह के अगुवाई में पुलिस टीम ने डीएवी इंटर कालेज में प्रबंधक गौरी प्रसाद गुप्ता व प्रधानाचार्य केपी सिंह व समस्त अध्यापक की उपस्थिति में समस्त छात्रों को डिजिटल वारियर्स बनने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने छात्रों को बताया कि डिजिटल वॉरियर्स का काम अफवाहों को रोकना, अफवाहों का खंडन करना, सोशल मीडिया पर ऐसे फेक न्यूज़ जो सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ते हैं उनका खंडन कर सोशल मीडिया के किसी भी सूचना को बिना जाने समझे शेयर न करना और पुलिस के कार्यों को प्रोत्साहित करना है। इसके इसके अलावा नारी सशक्तीरण अभियान व महिला संबंधी अपराधों के रोकथाम के लिए भी जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें