कलेक्ट्रेट सभागर में मंगलवार को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के तत्वाधान में विज्ञान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें 2013 के विभिन्न बोर्डोँ के विज्ञान वर्ग के टॉपरों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉक्टर सरोज कुमार ने कहा कि जिले के शिक्षण संस्थानों में कार्यरत विज्ञान शिक्षक अपने विद्यालयों में विज्ञान से संबंधित आधुनिक तकनीक की जानकारी दें, जिससे बच्चे विज्ञान के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखार सकें।
इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय खलीलाबाद के 12वीं के छात्र कवंर राहुलयान रंजन को रसायन विज्ञान में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए प्रशंसा पत्र, मोमेंटो व चेक दिया गया। इसी प्रकार सेंट थॉमस खलीलाबाद के छात्र वैभव चौधरी को दसवीं कंप्यूटर सांइस, जवाहर नवोदय विद्यालय खलीलाबाद के प्रशांत सिंह व मोहम्मद उस्मान, डीएबी इंटर कालेज मेंहदावल के दीपनरायन सिंह, आदर्श इंटर कालेज कुसुरूखुर्द के अंकुर पांडेय, आशुतोष दूबे, दिव्यांशु त्रिपाठी, अर्पणा गौड़, राष्ट्रीय इंटर कालेज पारस नगर बेलहर के गौरव बरनवाल, आरकेपी इंटर कालेज मुखलिसपुर के दीपक कुमार मौर्या, उमा महेश्वरी श्रीमती दुलारी देवी हाईस्कूल भोगीपुर के महेश कुमार, स्वर्गीय राम सुभग चौधरी सरयू देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिलठा रविंद्र कुमार को गणित के क्षेत्र में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर जिला पंचायत विभाग के डीसी प्रदीप त्रिपाठी ने इस कार्यक्रम में बच्चों व अभिभावकों को साफ-सफाई तथा शुद्ध जल की उपयोगिता के बारे में बताया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी लालजी यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक एसके ओझा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जगदीश शुक्ला, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।