फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेखपालों का कलेक्ट्रेट पर धरना

Tue, 23 Aug 2016 11:49 PM IST
sant kabir nagar 
विज्ञापन
ध्‍ारना देते लेख्‍ापाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर मंगलवार को लेखपाल कलमबंद हड़ताल पर रहे और कलेक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। इस दौरान लेखपालों ने राजस्व मंत्री को संबोधित छह सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया। साथ ही एलान किया कि 29 अगस्त तक धरना प्रतिदिन चलेगा। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष बुद्धिराम चौधरी के नेतृत्व में लेखपाल कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लेखपाल संवर्ग में उत्पन्न एसीपी की विसंगति दूर किया जाना चाहिए। कहा कि लेखपाल संवर्ग का पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक तथा शैक्षिक योग्यता स्नातक करते हुए प्रारंभिक वेतनमान 5200-20200 के अंतर्गत ग्रेड पे 2800 किया जाए। जिला मंत्री शीतला प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि लेखपाल संवर्ग का कैडर पूर्ववत जनपद स्तरीय करते हुए स्थानांतरण समिति में संशोधन किया जाना चाहिए। 

पांच लेखपालों पर एक राजस्व निरीक्षक एवं राजस्व परिषद के निर्देशानुसार राजस्व निरीक्षक के 626 पदों का सृजन किया जाए। विभिन्न योजनाओं के सुचारु रूप से क्रियान्वयन करने के लिए लेखपालों को तत्काल लैपटॉप उपलब्ध कराया जाए। धरने में खलीलाबाद तहसील के अध्यक्ष हरिशंकर विश्वकर्मा, मंत्री सुनील कुमार श्रीवास्तव, धनघटा तहसील अध्यक्ष धु्रवचंद्र चौधरी, मंत्री अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, मेंहदावल तहसील अध्यक्ष शेषदत्त त्रिपाठी, मंत्री सुधीर कुमार गुप्ता, श्रवण कुमार, राम चरन, चंद्रभूषण, नंदकिशोर, राम सुमेर आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें