फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: प्रदर्शनी के माध्यम से छात्राओं ने कला का किया प्रदर्शन

Tue, 02 Sep 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में टीएलएम प्रदर्शनी का अवलोकन करते डीएम-स्रोत सूचना
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद में मंगलवार को कॅरियर गाइडेंस मेला, टीएलएम प्रदर्शनी और आर्ट्स हस्तशिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने एक से एक सामानों का स्टाल लगाया। डीएम आलोक कुमार ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए अवलोकन किया और छात्राओं के इस प्रयास की सराहना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में छात्राओं ने कलर चेंज एक्सपेरिमेंट, न्यूटन्स कलर डिस्क, बबल एक्सपेरिमेंट, सरफेस टेन्शन एक्सपेरिमेंट, टूथपेस्ट चेक एक्सपेरिमेंट, बलून एक्सपेरिमेंट, बायनरी नंबर गेम, प्रियाडिक टेबल गेम, कॅरियर हब में 500 कॅरिअर कार्ड का प्रदर्शन किया। टीएलएम प्रदर्शनी में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, कला, सामाजिक विज्ञान, गृह विज्ञान, उर्दू इत्यादि विषयों के शिक्षण सहायक सामग्री जो छात्राओं एवं शिक्षकों के सहयोग से बनाई गई थी प्रदर्शित किए गए।
विद्यालय में इन्हीं के माध्यम से पठन-पाठन कराया जाता है। छात्राओं की ओर से बनाई गई सेल्फी प्वाइंट आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में विद्यालय की पूर्व छात्राएं जो विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर रही हैं उन्होंने जिलाधिकारी से सीधा बातचीत करते हुए उनसे प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया। जिलाधिकारी द्वारा बच्चे अपने हर एक प्रश्न का जवाब पाने से उत्साहित दिखे। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक हरिश्चंद्र नाथ, प्रधानाचार्या डॉ. सबीहा मुमताज, जिला समन्वयक धर्मेंद्र मिश्र, माला तिवारी, नीतू यादव, सोनिया समेत विद्यालय शिक्षिकाएं, छात्राएं आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें