फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई में कैंप लगाकर बच्चों का आधार नंबर फीड होगा

विज्ञापन
आधार कार्ड
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सरकारी स्कूलों में छात्र संख्या को लेकर होने वाली गड़बड़ी रोकने तथा योजनाओं का लाभ सभी छात्रों तक पहुंचाने की गरज से हो रहे बच्चों के आधार फीडिंग के काम में जुलाई में तेजी आएगी। विभाग इसके लिए शिविर लगाकर सभी बच्चों का आधार कार्ड बनवाएगा, साथ ही नंबरों को फीड भी कराया जाएगा। इस कार्य को हर हाल में 31 जुलाई तक पूर्ण किया जाना है। अभियान परिषदीय के साथ-साथ मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में भी चलेगा।
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में छात्र संख्या को लेकर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं। नामांकन व उपस्थिति में अंतर से ड्रेस, पुस्तक, एमडीएम जैसी योजनाओं में भ्रष्टाचार का आरोप लगता रहा है। इसे रोकने के लिए अन्य विभागों की तरह ही बेसिक शिक्षा विभाग ने भी पिछले वर्ष ही सभी बच्चों का आधार नंबर फीड कराने का निर्देश दिया था। आधार फीडिंग का यह कार्य परिषदीय के साथ-साथ मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में भी किया जाना है। परंतु अब भी तमाम छात्र-छात्राओं के आधार नंबर फीड नहीं है। इसके लिए अप्रैल-मई में हुए नए नामांकन के वक्त भी तमाम बच्चों का आधार नंबर स्कूलों को नहीं मिल पाया है। इसे ध्यान में रखते हुए कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी छात्रों-छात्राओं के आधार नामांकन का कार्य जुलाई में होना है। शासन से आए पत्र के बाद बीएसए ने सभी बीईओ को इससे संबंधित पत्र जारी कर जुलाई में स्कूल खुलने के साथ ही अभियान में तेजी लाने एवं 31 जुलाई तक शत प्रतिशत आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। बीएसए सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शासन से पत्र मिला है, इसके लिए सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया गया है। विद्यालयों में कैंप लगाकर आधार कार्ड बनवाने के साथ ही आधार नंबर फीड कराया जाना है। इसमें लापरवाही बरतने वाले अफसरों व हेडमास्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

आधार नंबर फीड होते ही खत्म होगा खेल
परिषदीय स्कूलों में नामांकित तमाम बच्चे अगल-बगल के प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते हैं। वहीं कई ऐसे भी अभिभावक हैं जिनके बच्चे पढ़ते तो प्राइवेट स्कूल में हैं लेकिन जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में शामिल कराने के लिए उनका नामांकन परिषदीय स्कूल में करा देते हैं। आधार नंबर फीड होते ही एक बच्चे का एक से अधिक जगह हुआ नामांकन पकड़ा जाएगा। इसीलिए सरकार ने आधार फीड कराने का यह कार्य परिषदीय के साथ-साथ मान्यता प्राप्त सभी प्राइवेट स्कूलों में भी कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें