गोरखपुर जिले के सहजनवां क्षेत्र के तेनुहारी गांव का रहने वाला
संतकबीरनगर। महुली थाना क्षेत्र में परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
गोरखपुर जनपद के सहजनवां क्षेत्र के ग्राम तेनुहारी वार्ड नंबर 11 निवासी अभय पासवान ने तहरीर में बताया कि वह 24 मई को बाबा पर्वतनाथ संस्कृत महाविद्यालय, विश्वनाथपुर में परीक्षा देने आया था। परीक्षा खत्म होने के बाद वह घर लौट रहा था। आरोप है कि हौरिल गांव के बाहर पोखरे के पास कुछ अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। घटना में उसके सिर में गंभीर चोटे आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद हमलावर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
एसओ महुली दुर्गेश कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।