फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्रा लापता, प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के बेलहर कला थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसओ बेलहर कला अनिल कुमार ने बताया कि पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहते हैं। वह अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए खलीलाबाद में रह रही थीं। उनकी 15 वर्षीय बेटी हाल ही में 10वीं बोर्ड की परीक्षा देकर गांव आई थी। जो 21 अप्रैल की रात करीब 2:00 बजे घर से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। सुबह करीब 5:00 बजे जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन किशोरी का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

एसओ बेलहर कला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम को छात्रा की तलाश में लगा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें