फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण से छात्र नेता की मौत, एक मिला पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में वर्तमान में एक्टिव केस हैं 18
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिले में बृहस्पतिवार को आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण से एक छात्र नेता की मौत हो गई है। एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। अब तक जिले में 8148 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 8033 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में वर्तमान में 18 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि एचआरपीजी कॉलेज के एक 26 वर्षीय छात्र नेता शनिवार को लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती हुए थे। वे कोरोना पॉजिटिव थे। इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। वहीं एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। वह बेलहर क्षेत्र का रहने वाला है। उसे होम आइसोलेशन में भेजा गया है। अब तक जिले में 8,148 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। 97 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही 1734 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 8,033 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में 18 एक्टिव केस है। 1363 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। बृहस्पतिवार को दो लोग स्वस्थ हुए है। सीएमओ ने बताया कि जो लोग कोरोना पॉजिटिव मिल रहे हैं अगर वह पहले से किसी बीमारी से पीड़ित है तो उन्हें एलटू अस्पताल में भर्ती करा दिया जा रहा है। जिन्हें कोई बीमारी नहीं है तो उन्हें होम आइसोलेशन में भेज दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोग सामाजिक दूरी का पालन करे और बिना मास्क के बाहर न निकलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें