दो गोतस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई
संतकबीरनगर। दुधारा पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो गो तस्करों के खिलाफ गैगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। एसपी डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि गो तस्कर जाकिर हुसैन और मोहम्मद हुसैन निवासी बाघनगर थाना दुधारा के खिलाफ गैगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। जाकिर हुसैन गो तस्कर गैंग का गैंग लीडर है। इसका एक सुसंगठित एवं अभ्यस्त आपराधिक गिरोह है। गैंग से जुुडे़ मोहम्मद हुसैन के साथ मिलकर गो तस्करी करता है। दोनों अभियुक्तों का समाज में काफी भय, आतंक है। इनके भय व आतंक से कोई भी इनके विरुद्ध किए गए गलत कार्यों की सूचना व गवाही देने से डरता है। ब्यूरो