फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत

Fri, 22 Dec 2023 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज एवं बिंदु देवी मेमोरियल एकेडमी में खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। बिंदु देवी मेमोरियल एकेडमी एवं रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। इसमें विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान 800 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर आने वाली सृष्टि, बालक वर्ग 1600 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर आने वाले जयचंद समेत रामेश्वर, रोहित, महेश, रोहन को पुरस्कृत किया गया। रस्साकसी बालक वर्ग में राम अवतार, हेमंत और रवि की टीम और कबड्डी में महेश, सूरज, बालिका वर्ग में अंशिका और तान्या की टीम के बेहतर प्रदर्शन पर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रबंधक रविंद्र प्रकाश मौर्य ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साह वर्धन किया।
इस मौके पर विनोद कुमार उपाध्याय, नृपेंद्र मौर्या, राम केवल यादव, गौरव मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें