संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के बड़गो स्थित एक सूनसान मकान में छात्र को बंधक बनाकर पीटने की घटना हुई। वीडियो वायरल होने व छात्र की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने एक नामजद व 4-5 अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। वायरल वीडियो की पुष्टी संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
बखिरा थाना क्षेत्र के समदहा गांव निवासी निखिल यादव ने कोतवाली पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एचआर इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। 21 जुलाई को दिन में 12 बजे वह घर से पैदल ही स्कूल जा रहा था। स्कूल के गेट के सामने ही हिमांशु यादव निवासी बडगो अपने मोटरसाइकिल पर उसे बैठा लिया और बडगो स्थित एक सुनसान व नव निर्मित मकान पर ले गया। जहां पर 4-5 लोग पहले से ही मौजूद थे। उक्त लोग उनको बंधक बनाकर काफी मारेपीटे और जानमाल की धमकी दी। संवाद