फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: कोर्ट के आदेश पर मारपीट के मामले में केस दर्ज

Thu, 24 Jul 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जमीन विवाद मेंं मारपीट के मामले में केस दर्ज किया है। पीड़ित धनुषधारी निवासी ग्राम डुमरैला थाना हरपुर बुदहट जिला गोरखपुर ने कोर्ट को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उनके पिता स्वर्गीय भागीरथी जो पुलिस में उपनिरीक्षक रहे हैं और अपने आय से ग्राम सियरा साथा में जमीन खरीदे थे। जो वर्तमान समय में उनके तथा हरीश, कुमारी दीपिका, कलावती के नाम से अंकित है। 29 दिसंबर 2024 समय करीब एक बजे दिन में विपक्षी श्रीनेवास, गंगा प्रसाद, विशाल, राजधारी, अखिलेश, अभिषेक, किसमती देवी, कस्तूरी देवी, मिन्नू सिंह निवासी ग्राम सियरा सांथा एवं आशुतोष, चिंटू निवासी ग्राम नकहा, कल्याण सिंह, निवासी मुखलिसपुर थाना महुली पंचायत में उन्हें मारने पीटने लगे। डायल 112 तथा 1090 पर सूचना। लोगों की उपस्थिति में उसकी जान बची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें