संतकबीरनगर। खलीलाबाद शकर के अचकवापुर मड़या निवासी छात्र की संदिग्ध हालात में मंगलवार शाम मौत हो गई। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई।
कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शहर के मड़या अचकपुरवा मोहल्ला निवासी अनूप कुमार (14) पुत्र रामरिख खलीलाबाद शहर के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 7 का छात्रा था। वह दिन में स्कूल गया था। शाम को लगभग 3:30 बजे स्कूल से आने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सक की टीम ने जांच के बाद मृत घोषित करके पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। यदि परिजन की तरफ से कोई तहरीर मिलती है तो उसकी जांच कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।