फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में प्रवेश न मिलने से नाराज छात्रों ने बस्ती-नंदौर मार्ग जाम किया

विज्ञापन
बस्ती नंदौर मार्ग के कुसरू खुर्द चौराहे को जाम करते आदर्श इंटर कालेज कुसरू खुर्द के छात्र।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
कॉलेज परिसर में प्रवेश न मिलने से नाराज छात्रों ने बस्ती-नंदौर मार्ग जाम किया
विज्ञापन

- विद्यालय प्रशासन पर लगाया मनमानी का आरोप, एसओ के समझाने पर माने
संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। आदर्श इंटर कॉलेज कुसरू खुर्द में बृहस्पतिवार को विद्यालय परिसर में प्रवेश न मिलने से नाराज छात्रों ने बस्ती-नंदौर मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान छात्रों ने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। करीब एक घंटे तक मार्ग जाम रहा। एसओ बखिरा मौके पर पहुंचे और छात्रों से समझाबुुझाकर जाम समाप्त कराया।
आदर्श इंटर कॉलेज कुसरू खुर्द में आठ बजे से दो बजे तक पठन-पाठन का कार्य होता है। कुछ छात्र बृहस्पतिवार को विद्यालय पहुंचे तो उन्हें परिसर में प्रवेश करने पर शिक्षकों ने रोक लगा दी।
विज्ञापन

नाराज छात्र कॉलेज गेट पर हंगामा करने लगे। उसके बाद बस्ती-नंदौर मार्ग को जाम कर दिया। देखते-देेखते छात्रों की संख्या अधिक हो गई। छात्र परिसर में प्रवेश करने के लिए अड़ गए और स्कूल के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।
छात्रों का आरोप था कि विद्यालय के शिक्षक मनमानी कर रहे हैं। समय से आने के बाद भी विद्यालय के अंदर प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। चहेते छात्रों को अंदर जाने दिया जा रहा है।
उधर, बस्ती-नंदौर मार्ग के जाम होने की वजह से गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर बखिरा एसओ अनिल कुमार सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर छात्रों से बातचीत की। उसके बाद जाम हटवाया। एसओ ने विद्यालय प्रशासन और छात्रों के बीच समझौता कराया। छात्रों को हिदायत दी कि अगर आगे से सड़क जाम किए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद छात्र मान गए और हंगामा समाप्त किए।
विज्ञापन

विद्यालय का समय सुबह आठ बजे से दो बजे का है। कुछ छात्र साढ़े आठ बजे विद्यालय आए और यूनिफार्म भी नहीं पहने थे। जिन्हें परिसर में प्रवेश पर रोक लगा दिया गया। विद्यालय की गाइडलाइन के अनुसार छात्र समय से विद्यालय आए और पठन पाठन में सहयोग दें।
- सुरेश कुमार विंद, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें