फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईआर कार्यक्रम में लापरवाही मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिलाधिकारी ने किया विभिन्न बूथों का निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने बुधवार को निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में किसी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने विधानसभा खलीलाबाद क्षेत्र के मगहर कस्बा में उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रथम बूथ 417, सहित पांच बूथों का निरीक्षण किया। बीएलओ सहित संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम में प्रगति लाते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य करने व प्राप्त गणना फॉर्मों को शत-प्रतिशत बीएलओ एप पर डिजिटाइज्ड करने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डीएम ने एसआईआर से संबंधित फीडिंग सहित अन्य संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में लापरवाही करने वाले संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसआईआर कार्य महत्वपूर्ण कार्य है, इसको निर्धारित समय अवधि में प्राथमिकता पर कराया जाए। इस दौरान अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मगहर वैभव सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें