फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनी से जगमगाएंगी शहरी क्षेत्र में शामिल गांवों की गलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रोशनी से जगमगाएंगी शहरी क्षेत्र में शामिल गांवों की गलियां
विज्ञापन

-पालिका की सीमा की विस्तार में शामिल हुए हैं 16 गांव, जगी शहरी विकास की उम्मीद
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार नगर पालिका प्रशासन ने शहरी क्षेत्र में शामिल हुए गांवों की सुध लेनी शुरू कर दी है। साथ ही इन गांवों की गलियों को रोशनी से जगमगाने की मुहिम शुरू हो गई है। ऐसे में गांवों में शहरी विकास की उम्मीद भी जग गई है।
एक साल पहले नगर पालिका परिषद खलीलाबाद की सीमा विस्तार में पटखौली, सरौली, बड़गो, खटौली, मिश्रौलिया, डीघा, उसका खुर्द, सादिकगंज, मोहद्दीपुुर, नेदुला, मैलानी, बेलवनिया, कसैला, गौसपुर और सरैया समेत 16 गांवों को शामिल किया गया, लेकिन करीब एक साल तक पालिका क्षेत्र में आने के बाद भी यहां कोई विकास कार्य नहीं कराया गया है। ग्राम पंचायत के दायरे से गांव को बाहर किए जाने के बाद विकास खंड ने इन गांवों की तरफ से मुंह मोड़ लिया। कारण यह है कि विकास खंड कोई कार्य नियमानुुसार करवा नहीं सकता। ऐसे में इन गांवों के लोग विकास का इंतजार करते रहे और खुद को ठगा महसूस कर रहे थे। इस बीच अब नगर पालिका प्रशासन ने इन गांवों की गलियों को जगमगाने के लिए कार्य शुरू कराया है। इसके तहत बेलवनिया, डीघा और मैलानी में स्ट्रीट लाइट लगाने में जुट गई है। प्रत्येक क्षेत्र में 25 से 30 स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। इस पर राज्य वित्त से धन खर्च होगा। नगर पालिका परिषद के ईओ सुरेश मौर्य ने कहा कि पालिका परिषद क्षेत्र में शामिल हुए गांवों में विकास की शुरुआत हो गई है। पहले चरण में इन गांवों की गलियों में स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है। इसके बाद शासन से बजट मिलने पर नगरीय क्षेत्र में शामिल इन गांवों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराएं जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000000000000000000
इंसेट-
नगरीय क्षेत्र में शामिल 16 गांवों में स्ट्रीट लाइटे लगाने का कार्य शुरू करा दिया गया है। जल्द ही अन्य विकास कार्य प्राथमिकता के साथ कराएं जाएंगे। इसके लिए कार्य योजना तैयार कराई जा रही है। शासन से जैसे- जैसे बजट मिलेगा,वैसे ही नगरीय सुविधाओं का लाभ यहां की आबादी को हर हाल में दिलाया जाएगा।
-- श्याम सुंदर वर्मा, चेयरमैन, नगर पालिका खलीलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें