फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लावारिस पशुओं ने ब्लाॅक परिसर में डाला डेरा, सुध नहीं ले रहे जिम्मेदार

Wed, 15 Oct 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
नाथनगर ब्लॉक परिसर में बैठे छुट्टा पशु-संवाद
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लॉक मुख्यालय पर विगत कुछ दिनों से चार छुट्टा पशु डेरा डाल रखे है। वह ब्लाॅक परिसर में इधर-उधर भटक रहे है। लेकिन ब्लाॅक पर तैनात कर्मचारी सुध लेने की जहमत नहीं उठाना चाहते हैं और लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

शासन ने गांव की गलियों और सड़कों पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को उचित व्यवस्था कराने के लिए गो वंश आश्रय केंद्र तैयार कराकर उसमें छुट्टा पशुओं को रखने का निर्देश दे रखा है। लेकिन इस पर ध्यान रखने के लिए ब्लाॅक पर तैनात कर्मचारी पूरी तरह लाचार बने हुए हैं। सोमवार को नाथनगर ब्लाॅक मुख्यालय पर चार की संख्या में छुट्टा पशुओं को विचरण करता देखकर फरियादी राम नवल, केवल, ज्ञानचंद, सुरेश, हिरामन, विवेक, राम फल, सोनू आदि ने बताया कि कुछ दिनों से आ रहे हैं।
छुट्टा पशु टहलते हुए दिख रहे हैंं। फरियादियों को इस बात को लेकर हैरत में है कि आखिर कुछ दिनों से ब्लाॅक परिसर में भटक रहे छुट्टा मवेशी को बगल के गांव कठैचा स्थित गो वंश आश्रय केंद्र को क्यों नहीं भेजवा रहे हैं। बीडीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि पशुओं को आश्रय केंद्र पहुंचाने का निर्देश दिया गया है। शाम तक गो आश्रय केंद्र में भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें