फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: परिवार के साथ मनानी है त्योहार की खुशी...ट्रेन का सफर कर रहा दुखी

Wed, 15 Oct 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन  पर ट्रेन के इंतजार में बैठे यात्री-संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनतेरस, दीपावली और छठ का पर्व करीब है। ऐसे में बाहर काम करने वाले लोग त्योहार मनाने घर लौट रहे हैं, जिससे भीड़ बढ़ गई है। इसका असर ट्रेनों पर पड़ा है। कन्फर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है, ऐसे में लोगों को मजबूरी में जनरल डिब्बे में जैसे तैसे सफर करना पड़ रहा है। हालांकि रेल मंत्रालय ने स्पेशल ट्रेनें चलाई है, लेकिन लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

17 अक्तूबर को धनतेरस और 20 अक्तूबर को दीपावली का पर्व है। ऐसे में विभिन्न प्रांतों व जनपदों में रोजी-रोटी के लिए लग लोग त्योहार मनाने के लिए घर लौटने लगे हैं। इन यात्रियों को सफर में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही है। कारण यह है कि ट्रेनों में कंफर्म टिकट नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण ट्रेन से सफर करने की मंशा पाले लोग परेशान हैं। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर आ रही ट्रेनों में काफी भीड़ दिख रही है।
कंफर्म टिकट न मिलने से लोग जनरल कोच में सफर करने को मजबूर हैं, लेकिन जनरल कोच में भीड़ इस कदर हो रही है कि खड़े होने के लिए भी जगह नहीं मिल पा रही है। लोग ट्रेन की गैलरी में किसी तरह यात्रा करने को मजबूर हैं। स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए आने वाले लोग ट्रेन रुकते ही कोच में प्रवेश करने के लिए धक्का-मुक्की करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन

दिल्ली के लिए तीन हजार तक देना पड़ रहा किराया : अमूमन दिल्ली के लिए प्राइवेट बसों का किराया 600 रुपये है, त्योहार के कारण भीड़ बढ़ने से प्राइवेट बस संचालक यात्रियों से तीन हजार रुपये तक वसूल कर रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि ट्रेनों में कंफर्म टिकट न मिलने से मजबूरी में अधिक किराया देकर निजी बस से जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें