फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गलियों से बाजार तक छुट्टा पशुओं का डेरा

विज्ञापन
मेंंहदावल में घूम रहे छुट्टा पशु
विज्ञापन
मेंहदावल। छुट्टा पशु नगर पंचायत की अवाम के लिए समस्या बन गए हैं। दिन प्रतिदिन इन पशुओं की संख्या बढ़ रही है। नगर पंचायत प्रशासन के पशुओं को पकड़ने का अभियान कागज तक ही सीमित रह गया है। इस समस्या को लेकर लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन के विरुद्ध नाराजगी जताई है। मेंहदावल नगर पंचायत क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की समस्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बड़ी संख्या में यह पशु कस्बे में धमा-चौकड़ी मचा रहे हैं। छुट्ट पशु कई लोगों को घायल और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त भी कर चुके हैं। इन पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जरूर लेकिन अभियान सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गया।
विज्ञापन

नायक टोला, बर्तनहिया, उत्तरपट्टी, ब्लाॅक परिसर, तहसील टडवरिया चौराहा, सोनबरसा समेत कई स्थान ऐसे हैं जहां छुट्टा पशुओं से लोग परेशान हैं। अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार का कहना है कि छुट्टा पशुओं की समस्या संज्ञान में है। जल्द ही इन पशुओं को पकड़ने का अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें