फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: क्षमता से अधिक पशु रखने से हो रही दिक्कत

Fri, 23 Jan 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक क्षेत्र के गो-आश्रय केंद्र कठैचा का हाल बेहाल है। इस केंद्र पर 35 जानवरों खाने के लिए शेड की व्यवस्था है। जबकि यहां 76 पशु मौजूद हैं। बाकी मवेशी इधर-उधर घूमते नजर आ रहे थे। गोशाला में पशुओं के रहने के लिए जगह तो काफी है। लेकिन छाजन की समुचित व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन

केयरटेकर ऋषिकेश व विजय कुमार ने बताया कि पशुओं के लिए दाना-भूसा पर्याप्त मात्रा में है। जगह की कमी की वजह से 76 पशुओं को दो शिफ्ट में चारा दिया जाता है। पशुओं को पर्याप्त पानी के लिए ग्राम प्रधान से टुल्लू पंप व पाइप के लिए कहा गया है। लेकिन अभी तक व्यवस्था नहीं हो पाई है। इससे पानी की दिक्कत होती है। ग्राम प्रधान राजकुमार ने बताया कि डॉक्टर नियमित आकर पशुओं का जांच करते रहते हैं। इस संबंध में पूछे जाने पर खंड विकास अधिकारी नाथनगर कुलदीप कुमार ने बताया कि पशु आश्रय केंद्र कठैचा पर वर्तमान समय में पशुओं की संख्या काफी बढ़ गई है। जिनके रहने के लिए अलग से टीन शेड का एस्टीमेट बनवाया जा रहा है। रही बात पानी की, तो बिजली और पानी की व्यवस्था तत्काल करने के निर्देश संबंधित सचिव को दे दिए गए हैं। पशुओं की देखभाल में कोई कमी नहीं की जा रही है सभी पशु स्वस्थ और सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें