फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुसीबत बने छुट्टा पशु, किसान परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पौली क्षेत्र में बनी हुई है समस्या, झुंड में पहुंचकर मवेशी फसलों को पहुंचा रहे नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। पौली क्षेत्र में छुट्टा पशु किसानों के लिए समस्या बने हुए हैं। छुटा पशु झुंड में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही सड़क पर आवागमन भी प्रभावित कर रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसान जंगी यादव, लालमन, रामअवध सिंह, रामचंद्र, रामपाल, ज्ञानचंद आदि का कहना है कि झुंड में छुट्टा पशु खेतों में पहुंच रहे हैं और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्थिति यह है कि धान के साथ ही सब्जियों व मक्का आदि फसलोें को बर्बाद कर रहे हैं। मजबूरी में रात-दिन खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। इन्हें हटाने का प्रयास किया जाता है तो ये हमलावर हो जाते हैं। किसानों ने जिम्मेदार अधिकारियों से फसल सुरक्षा की मांग की है। इस संबंध में एडीओ पंचायत दल सिंगार यादव ने कहा कि छुट्टा पशु यदि खेत में फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं तो गांव में तैनात सफाई कर्मी को बताएं। छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर गोशाला भिजवाया जाएगा।
विज्ञापन

0000000000000000000000000000
वीरेंद्र यादव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें