फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेंहदावल में चल रहीं भूसा मशीन, आग का खतरा

विज्ञापन
मेंहदावल में चल रही भूसा मशीन। संवाद
विज्ञापन
मेंहदावल। तहसील क्षेत्र में रोक के बाद भी धड़ल्ले से भूसा मशीन चल रही हैं। इसके मालिक धड़ल्ले से भूसा बना रहे हैं और मुंह मांगी कीमत पर पशुपालकों को बेच रहे हैं।
विज्ञापन

मेंहदावल विकासखंड क्षेत्र के पूर्वी उत्तरी दक्षिणी हिस्से में धड़ल्ले से भूसा मशीन चल रही है। एक दिन पूर्व भूसा मशीन के कारण ही उठी चिंगारी से 50 बीघा गेहूं की फसल को जलाकर राख कर दिया। जिला प्रशासन ने गेहूं काटने तक भूसा मशीन के प्रयोग पर रोक लगा रखी है। तहसील क्षेत्र में जमकर भूसा मशीन खेतों में चल रहे हैं।
विकासखंड क्षेत्र के पूर्वी तथा दक्षिणी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर भूसा मशीन क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहे हैं। किसान बैजनाथ यादव शंकर यादव मुगल यादव हरिश्चंद्र रामानुज आदि लोगों का कहना है कि अभी काफी संख्या में क्षेत्र में गेहूं की फसल खेतों में मौजूद है फसल पकने के कारण कटाई नहीं हो पा रही है, लेकिन कुछ किसान गेहूं की फसल को कंबाइन मशीन से पहले ही कटा कर बेच दे रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे खेतों में खुलेआम भूसा मशीन चल रहा है जिससे चिंगारी उठ रही है यदि ऐसे में भूसा मशीन से उठी चिंगारी से फसल में आग लग गई तो किसान अपनी कमाई खो देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें