फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई रोकने पर गुस्सा,जाम लगाया

Mon, 02 Jan 2017 11:34 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
बखिरा के मेहदावल-खलीलाबाद मार्ग पर लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग द्वारा नौरों गांव स्थित मुख्य मार्ग पर चिह्नित बिंदु से सड़क की खुदाई करने से मना करने पर लाेगाें ने बल्ली व ईंट लगाकर  खलीलाबाद-मेहदावल मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने जेई गामा प्रसाद को भी करीब एक   घंटे तक रोके रखा, जिसके कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने कराने का प्रयास किया। बाद में एडीएम भी पहुंचे और उन्होंने आश्वासन दिया तो ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। वहीं जाम के कारण करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। 
विज्ञापन


सोमवार को करीब 10 बजे नौरों व बूंदीपार के ग्रामीण हियुवा के जिला प्रभारी आनंद शंकर पाठक की अगुवाई में एकत्रित हुए। ग्रामीणों का आरोप था कि पीडब्लूडी ने सर्वे के दौरान बखिरा-खलीलाबाद के नौरों गांव स्थित मुख्य मार्ग पर निशान लगाते हुए चिह्नित किया था। बूदीपार गांव के पोखरे से पूर्व तक सड़क खुदाई की गई थी और महज 300 मीटर ही खुदाई बची थी, लेकिन उसके आगे खुदाई करने से विभाग ने मना कर दिया। 

विभाग के इसी भेदभाव से नाराज ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचकर चौकी इंचार्ज प्रदीप सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम खत्म करा दिया था, लेकिन ग्रामीणों ने दुबारा नौरों में मुख्य मार्ग पर बल्ली व ईट लगाकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। जेसीबी ले जा रहे ठेकेदार को भी रोक दिया। बाद में मौके पर पहुंचे अवर अभियंता गामा प्रसाद को भी घेरकर घंटे भर तक रोके रखा।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि विभाग निशान लगाए गए स्थान तक सड़क बनाने के लिए खुदाई नहीं कर रहा है। इसी बीच एडीएम एसके शुक्ला भी पहुंच गए, उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन देकर जाम हटवाया। इस संबंध में अधिशासी अभियंता एके दूबे ने कहा पूरा धन रिलीज नहीं है। शेष धन मिलते ही काम पूरा करा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें