फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सरकारी भूमि से पत्थर उखाड़ा, चार पर प्राथमिकी

Mon, 15 Dec 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। कस्बे के पक्का पोखरा पर स्थित श्री पंचमुखी नाथ मंदिर के पास सरकारी भूमि से दबंगों ने पत्थर उखाड़ कर फेंक दिया। मंदिर व्यवस्थापक की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। दो आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

मेंहदावल पुलिस को दिए तहरीर में साहब सिंह निवासी पक्का पोखरा ने उल्लेख किया है कि गाटा संख्या 175 की सरकारी निशानदेही कराई गई थी। पत्थर निशान लगाकर गड़वाया गया था। निशानदेही के बाद बगल के ही रहने वाले शौकत, एजाज अहमद, रेहाना व खुशबुनिशा ने पत्थर को जबरदस्ती उखाड़ कर फेंक दिया। मना करने पर आरोपित गाली व जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इस मामले में मेंहदावल पुलिस ने मंदिर व्यवस्थापक की तहरीर पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मारपीट धमकी व सार्वजनिक संपत्ति नष्ट करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। शौकत व एजाज को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल में जो तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें