फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ांटे कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बड़ेला

विज्ञापन
विज्ञापन
झोपड़ी में सो रहा था परिवार, चोर उठा ले गए नकदी और जेवरात
विज्ञापन

- तीन मई को होनी है बेटी की शादी, घटना से चिंतित है परिवार
संवाद न्यूज एजेंसी
कांटे। कोतवाली क्षेत्र के बड़ेला में सोमवार रात चोरों ने एक व्यक्ति के घर चोरी की वारदात की। बिना दरवाजे की झोपड़ी में चोर घुस गए और जेवरात, नकदी रखे बॉक्स और कपड़े रखे दो बैग उठा ले गए। मंगलवार को पीड़ित के घर से करीब 300 मीटर दूरी पर गन्ने के खेत के पास टूटा बॉक्स और बैग मिला। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

बड़ेला निवासी राम भजन पुत्र राम सुमेर ने बताया कि तीन मई को उनकी बेटी चांदनी की शादी तय है। उसका परिवार झोपड़ी में गुजर बसर करता है। सोमवार की रात सोने के दौरान अज्ञात चोर उसकी झोपड़ी में घुसे और जेवरात, नकदी रखा बॉक्स और कपड़े रखा दो बैग उठा ले गए। घटना की जानकारी उन्हें मंगलवार को हुई। घर से 300 मीटर दूर गन्ने के खेत के पास टूटा खाली बॉक्स और बैग मिला। चोर उसके घर से दो अदद सोने की झुमकी, दो मंगलसूत्र, सोने की चेन, नथिया, कील, पायजेब, अंगूठी, बिछिया और 57000 रुपये उठा ले गए। पीड़ित को चिंता सता रही है कि उसकी बेटी की शादी कैसे होगी। सूचना पर कोतवाल विजय नारायन प्रसाद, कांटे चौकी इंचार्ज हरेश तिवारी ने मौके पर पहुंच कर जांच की। कोतवाल ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें