फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: होली में नाॅनवेज से दूरी, कटहल व पनीर से चलेगा काम

Sun, 24 Mar 2024 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-बाजार में पनीर व मशरूम की बिक्री तेज
विज्ञापन


- मीट, मुर्गा, मछली के व्यवसायियों में निराशा

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। होली पर्व को लेकर घरों में तरह-तरह के व्यंजन बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंगलवार को होली पड़ने के कारण बहुत से लोगों ने नाॅनवेज से दूरी बना ली है। इससे मीट, मुर्गा व मछली के व्यवसाइयों में निराशा है। नाॅनवेज की जगह लोग कटहल, पनीर, मशरूम से काम चलाएंगे। बाजार में कटहल, पनीर के भाव में तेजी देखने को मिल रही है। फुटकर मेंकटहल 50 से 80 रुपये किलो पहुंच गया तो पनीर भी 350 रुपये किलो बिक रहा है।

होली को देखते हुए थोक में कटहल के भाव में भी तेजी आई है। नवीन मंडी में थोक में कटहल का भाव 40 से 50 रूपया प्रति किलों बिक रहा है। कटहल व्यवसायी नंदू कुशवाहा का कहना है आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, रायपुर आदि से कटहल गोरखपुर व बस्ती आदि बड़ी मंडियों में आता है। खलीलाबाद में कटहल अन्य प्रदेशों के अलावा आसपास के जिलों की मंडियों व लोकल क्षेत्रों से भी आता है। होली पर कटहल की मांग अधिक होने की उम्मीद है। कटहल की आवक मंडी में पर्याप्त है।
विज्ञापन

मीट, मछली आदि नाॅनवेज विक्रेताओं में मंगलवार को होली पड़ने के कारण बहुत उत्साह नहीं है। होली पर मीट व मछली में बाजार में मंदा रहने की उम्मीद है। मीट विक्रेताओं की माने तो मांग कम होने की उम्मीद से उन्होंने कोई विशेष तैयारी नहीं कर रखी है।
विज्ञापन


पनीर व मशरूम का मिल रहा है ऑर्डर
होली मंगलवार को पड़ने के कारण पनीर और मशरूम की मांग अधिक है। पनीर मसरूम के व्यवसायियों के अलावा मिष्ठान विक्रेताओं के वहां भी आर्डर आ रहे हैं। दुग्ध उत्पाद विक्रेता अमित कुमार ने बताया कि होली पर पनीर-मशरूम की अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। होली के लिए पनीर के कई ऑर्डर लगे हैं। मांग अधिक है। दूध की व्यवस्था करना कठिन हो रहा है। पनीर 350 रुपये प्रति किलो है लेकिन वह कैसे दे रहे है हमें नहीं मालूम। थोक में मशरूम का भाव 30 रुपये में 200 ग्राम की पैकेट व फुटकर में 40 रुपये प्रति पैकेट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें