फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 1466 जगहों पर होलिका दहन, अब कल मनाई जाएगी होली

Sun, 24 Mar 2024 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- समयजी स्थान व गोला बाजार में देर रात जली होलिका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। जिले में 1466 जगहों पर रविवार की रात होलिका दहन हुआ। होली 26 मार्च को को मनाई जाएगी। होली को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है, हर कोई रंगों में सरोबार है। जगह-जगह बच्चे अबीर-गुलाल उड़ा रहे थे। साथ ही अस्पताल में कर्मचारियों ने भी होली खेली।

होली पर्व को लेकर लोग तैयारी में जुटे हैं। रविवार की रात 10.28 तक भद्रा था। उसके बाद से होलिका दहन हुआ। होलिका जलाने से पूर्व लोगों ने आरती की। होलिका दहन के बाद उसकी राख का टीका लगाया। साथ ही एक-दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। जिले में कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र में 272, दुधारा 176, मेंहदावल 149, बखिरा 185, बेलहरकला 120, धर्मसिंहवा 149, महुली 243, धनघटा थाना क्षेत्र में 272 स्थानों पर होलिका दहन देर रात हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य सुजीत ने बताया कि फाल्गुन शुक्ल पक्ष पूर्णिमा रविवार को थी। रात 10 बजकर 28 मिनट के बाद होलिका दहन हुआ है।क्योंकि उसके पूर्व सुबह 09:23 से 10:28 रात्रि तक भद्रा था। 25 मार्च को चैत्र प्रतिपदा सुबह 11 बजकर 32 मिनट के बाद होगी। होली चैत्र प्रतिपदा के उदया तिथि में ही मनाई जाती है। इस वजह से अब होली 26 मार्च को खेली जाएगी। होली पर्व को लेकर बाजारों में रौनक रही। लोग पिचकारी, गुलाल व अबीर की खरीदारी करते रहे। साथ ही जगह-जगह लोगों ने एक-दूसरे को अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें