फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वज्रपात के समय बिजली उपकरणों से रहें दूर : डीएम

Fri, 28 Jun 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आंधी-पानी के साथ बिजली गिरने, बज्रपात की घटनाएं होने के मद्देनजर जनहित में आवश्यक उपाय व सलाह दी है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि लोगों को बिजली चमकने, गरजने, कड़कने अथवा बज्रपात से बचने के लिए सुरक्षित जगह शरण लेनी चाहिए। घरों में बिजली उपकरणों, स्विच, तार और टेलीफोन का प्रयोग न करें। विद्युत सुचालक वस्तुओं से दूरी बनाए रखें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि बजली उपकरणों को बिजली के संपर्क में न रखें। खिड़की के कांच, टीन की छत, गीले सामान और लोहे के हैंडल से दूर रहने, दीवार के सहारे की सलाह दी है। लोगों को मोबाइल फोन में दामिनी एप प्ले स्टोर के माध्यम से डाउनलोड करने की सलाह दी है। इस एप से बज्रपात होने के आधे घंटे पूर्व मोबाइल फोन पर अलर्ट आ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें