फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्टेट क्वालिटी मॉनिटर ने गांव में निर्माण की गुणवत्ता परखी

Wed, 05 Mar 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
महुली में सीसी सड़क की जांच करते अ​धिकारी। 
विज्ञापन
धनघटा। स्टेट क्वालिटी मॉनिटर मनरेगा बस्ती देवीपाटन मंडल बुधवार को नाथनगर ब्लाॅक के महुली, भैसही उर्फ भैसवरिया के चेरापुर और घोरहट में विकास कार्यों का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत घोरहट में खेल मैदान में सीआई बोर्ड और अधूरा देख नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया। बारीकी के साथ जांच करता देख टीए की कार्रवाई होने के भय से सांसें अटकी रहीं। मनरेगा योजना में डब टेलिंग योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2024-25 तक कराए गए कार्य जो पांच लाख रुपये से ऊपर कच्चा कार्य एवं दस लाख से ऊपर पक्के कार्यों की जांच के लिए शासन स्तर से इंजीनियर बाबू राम साहू स्टेट क्वालिटी मॉनीटर बस्ती और देवीपाटन मंडल को जिम्मेदारी मिली है।
इसी क्रम में वह बुधवार को वह नाथनगर ब्लाॅक पहुंचे। टीए के साथ बैठक के बाद अभिलेख के हिसाब से तीन गांव चयनित कर निरीक्षण के लिए निकले। महुली में पिच मार्ग से कुर्मियान गांव को जोड़ने के लिए बनी सीसी सड़क की जांच किया। सेक्शन ज्वाइंट नहीं बना था। उन्होंने निर्देशित करते हुए व्यवस्था करने की बात कही। जिससे सड़क जल्दी क्रेक नहीं होने पाए। सड़क का मापन कर और सीसी तोड़कर गुणवत्ता परखी। इसी तरह वह ग्राम पंचायत भैसही उर्फ भैसवरिया के चेरापुर पहुंचे। प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी देखा।
विज्ञापन

मानक के अनुरूप मिला, ऊंचाई अधिक थी। उन्होंने चहारदीवारी के ऊपर कंटीले तार लगाने की बात कही। अन्य खामियों को दुरुस्त करने का निर्देश किया। इसके बाद वह लगभग 29 लाख लागत के बने खेल मैदान निरीक्षण किया। सीआई बोर्ड नहीं लगा मिला, अधूरा देख नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने व्यवस्था ठीक करने की बात कही।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि महेश यादव, संचित गुप्ता, राधेश्याम निषाद, संजय निषाद, टीए कौशल किशोर ओझा, फूलचन्द्र यादव, ब्लॉक टीए संजय आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें