फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाली निर्माण में मानक का उल्लंघन कार्य रोका गया

Tue, 13 Nov 2018 12:12 AM IST
संतकबीरनगर
विज्ञापन
नाली निर्माण में मानक का उल्लंघन कार्य रोका गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेंहदावल(संतकबीरनगर)। बीडीओ के निर्देश पर एपीओ मेंहदावल योगेंद्र पांडेय ने इमलीडीहा ग्राम पंचायत में बन रहे पक्की नाली निर्माण कार्य की सोमवार को जांच की। उन्होंने निर्माण कार्य में दोयम दर्जे के ईंट का प्रयोग देखकर कार्य रोकने के निर्देश दिए।   
विज्ञापन


मेंहदावल ब्लॉक के टड़वरिया गांव निवासी रामउजागिर मिश्र नेे 29 अक्टूबर को एसडीएम जसधीर सिंह यादव को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया था कि उनका खेत इमलीडीहा ग्राम पंचायत केे राजस्व गांव मरवटिया में है, जहां ग्राम प्रधान नाली निर्माण करा रहे हैं। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बीडीओ मेंहदावल को निर्देशित किया कि स्थलीय निरीक्षण कर मामले का हल कराएं। सोमवार को शिकायतकर्ता संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंच गए। एडीएम ने बीडीओ को  स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बीडीओ ने एपीओ योगेंद्र पांडेय को जांच के लिए मौके पर भेजा। जांच के  नाली निर्माण में दोयम दर्जे की ईंट के प्रयोग को देखते हुए कार्य रोकने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें