फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समितियों पर तालाबंदी करके दिया धरना

Wed, 01 Nov 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मांगों को लेकर साघन सहकारी समिति के सचिवों ने कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। वेतन की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश सहकारी समिति कर्मचारी संघ के सदस्यों ने बुधवार को समितियों पर तालाबंदी की और कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। कर्मचारियों ने कहा कि कई माह से वेतन नहीं मिला है।
विज्ञापन


धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष मोतीलाल यादव ने कहा कि प्रदेश के प्राइमरी कृषि ऋण सहकारी समितियों पर 25 हजार सचिव, आंकिक विक्रेता, सहयोगी और चौकीदार कार्य कर रहे हैं। खाद-बीज, कीटनाशक दवाएं, कृषि यंत्र का वितरण एवं मूल्य समर्थन योजना के तहत धान, गेहूं खरीद जैसे कार्य की जिम्मेदारी है, लेकिन इनके समस्यों की तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

समिति के कर्मचारियों का संपूर्ण बकाया वेतन प्राथमिकता के आधार पर दिया जाए। समिति के कर्मचारियों में से कैडर सचिव के पद पर समायोजित सचिवों को वरिष्ठता के आधार पर वेतनमान दिया जाए। सचिव के रिक्त पदों पर समिति के कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर नियुक्त किया जाए।
विज्ञापन


रना के बाद आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता को संबोधित मांग पत्र भेजा गया। धरना में शिवदास, अयोध्या प्रसाद, अरूण कुुमार श्रीवास्तव, रामकेश यादव, कन्हैया लाल, शेषधर पांडेय, फूलचंद्र चौधरी, वीरेंद्र कुमार, कृष्ण प्रताप सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह, अवनीश कुमार सिंह, हरीराम यादव आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें