फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जमीन बेचने के विवाद में चाकूबाजी और मारपीट, पांच घायल

Fri, 30 May 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोशया बाजार। धनघटा चौराहे पर जमीन बेचने के विवाद में चाकूबाजी और मारपीट की घटना हो गई। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। दो को चाकू लगने की भी बात कही जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने इस दौरान एक पिस्तौल को भी कब्जे लिया है।
विज्ञापन

धनघटा थानाक्षेत्र के सिरसी गांव के निवासी परशुराम राय ने अपने ही गांव के विपिन राय (रिटायर्ड फौजी) को 27 मई को राम जानकी मार्ग पर स्थित अपनी साढ़े छह बिस्वा जमीन बिना अपने बेटे व भाई को बताए बैनामा कर दी। इस बात की जानकारी जब बेटे और भाई को हुई तो वह नाराज हो गए।
इसी नाराजगी के बीच शुक्रवार की शाम तीन बजे परशुराम राय (विक्रेता) व विपिन राय (क्रेता) तहसील धनघटा में कागज लेने आये। कागज लेने के बाद दोनों लोग वहां से खलीलाबाद मार्ग पर स्थित देसी शराब के ठेके पर चले गए।
विज्ञापन

वहीं इन दोनों लोगों को खोज रहे परशुराम राय के लड़के अश्वनी राय, भाई अंगद राय, भतीजा आजाद राय शराब भट्ठी पर पहुंच गए। वाद विवाद होने लगा। दोनों पक्ष गुत्थम गुत्था हो गए। एक दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाकर मारपीट करने लगे। इस दौरान हो रही मारपीट में पांच लोग घायल हो गए।
इस बात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार पहुंचाया। वहां पर उनका इलाज चल रहा है। इनमें से दो लोगों को चाकू लगा है। बाकी अन्य को ईंटों तथा अन्य चीजों से चोट आई हैं।
इस संंबंध में पूछने पर एसओ रामकृष्ण मिश्र ने बताया कि चाकूबाजी की घटना में दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने एक वैध पिस्टल को भी अपने कब्जे में लिया है। किसी पक्ष की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। घायलों को उपचार के लिए भेजवा दिया गया है। तहरीर मिलने पर मामले में केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें