फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संविदा लाइनमैन की मौत मामले में एसएसओ की सेवा समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
अधीक्षण अभियंता ने कार्यदायी संस्था को लिखा था पत्र
विज्ञापन

फाल्ट ठीक करते समय संविदा कर्मी की हुई थी मौत
संतकबीरनगर। खलीलाबाद डिवीजन के औद्योगिक क्षेत्र उपकेंद्र पर तैनात संविदा एसएसओ (सब स्टेशन ऑपरेटर) राजेश कुमार की लापरवाही मिलने पर सेवा समाप्त कर दी गई है। उतरावल फीडर लाइन पर काम करने के दौरान हादसे में संविदाकर्मी अंतराम की मौत के बाद अधीक्षण अभियंता एसके मधुकर ने कार्रवाई के लिए कार्यदायी संस्था को पत्र भेजा था। इसके बाद एसएसओ की सेवा समाप्ति कर दी गई है। औद्योगिक क्षेत्र उपकेंद्र के उतरावल फीडर पर शनिवार की देर रात को फाल्ट ठीक करते समय बिजली आने पर एक संविदा लाइनमैन की मौत हो गई थी। हादसे में कोतवाली क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी संविदा लाइनमैन अंतराम (45) पुत्र रामदास गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना के बाद कोतवाली पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं विभागीय अधिकारियों ने घटना के बाद परिवार का आर्थिक मदद की। इसके बाद मामले को गंभीरता से लेकर अधीक्षण अभियंता की तरफ से कार्यदायी संस्था एसएमएम इंफ्राटेक को एसएसओ पर कार्रवाई के लिए पत्राचार किया गया। इसके बाद कंपनी ने एसएसओ को तत्काल सेवामुक्त कर दिया। एक्सईएन राजेश कुमार प्रजापति ने बताया कि लापरवाही मिलने पर एसएसओ पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें