संतकबीरनगर। पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष पर कांशी राम स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच शनिवार को खेला गया। जिसमे स्पोर्ट्स स्टेडियम सीनियर विजेता रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उप क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय जूनियर बालक वर्ग हाॅकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्पोर्ट्स स्टेडियम सीनियर बनाम हीरा लाल इंटर काॅलेज के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम सीनियर ने 3-2 से विजयी रहा। विजेता टीम की तरफ से उमेश यादव ने दो और प्रिंस यादव ने एक गोल किए। उप विजेता हीरा लाल इंटर काॅलेज की तरफ से विवेक प्रजापति तथा अतुल यादव ने एक-एक गोल किया। निर्णायक की भूमिका में काजल सिंह, अल्का प्रजापति, सोनम प्रजापति, आरती, रामकरन यादव, सुरेंद्र शामिल रहे। जिला युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि हॉकी प्रतियोगिता में हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। उसे और बेहतर प्रयास कर अगली प्रतियोगिता में अपना दमदख दिखाना चाहिए। इस दौरान वीके विश्वास, रमेश प्रसाद, शैलेंद्र, ध्रुव कुमार, सुमन आदि मौजूद रहे।