फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: शहर के बरईटोला में बनेंगे खेल मैदान और पार्क

Wed, 05 Mar 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
बरई टोला में ​स्थित जमीन यही पर बनेगा पार्क। 
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बच्चों के मनोरंजन और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए शहर के बरई टोला में खेल मैदान और पार्क बनाया जाएगा। जल्द योजनाओं पर कार्य शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। शहरवासियों को इससे खेलकूद और मनाेरंजन के साधन उपलब्ध हो सकेंगे।
विज्ञापन

शहर में कहीं पर भी खेल मैदान नहीं है। मुख्यालय पर स्पोर्ट्स स्टेडियम है, लेकिन वहां पर खिलाड़ी कोचिंग के लिए आते हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए कोई मैदान नहीं है। इसको ध्यान में रखते हुए हुए नगर पालिका प्रशासन ने शहर के बरईटोला में खेल मैदान व पार्क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। जल्द ही कार्य शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर जमीन की चहारदीवारी भी कराई जाने की योजना है।
खेल मैदान के चारों तरफ पाथ-वे बनेगा ताकि यहां आने वाले लोगों को टहलने में किसी तरह की दिक्कत न हो। इसके अलावा मनोरंजन आदि के संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें