संतकबीरनगर। मंडलायुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह को मंडलीय स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण के संबंध में जमीन की उपलब्धता के संबंध में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने अवगत कराया। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत हरिहरपुर के अंतर्गत राजस्व ग्राम जगदीशपुर गौरा, तहसील धनघटा में स्पोर्ट्स काॅलेज के लिए जमीन उपलब्ध है।
जिलाधिकारी ने बताया कि मंडलायुक्त द्वारा प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। शासन स्तर से अनुमोदन के उपरांत निर्माण कार्य शुरू होगा। स्पोर्ट्स काॅलेज के निर्माण से जनपद के युवाओं को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।